धातुओं के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

धातुओं के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

धातु वे तत्व हैं जो इलेक्ट्रॉन का त्याग कर धनायन का निर्माण करते हैं| चूंकि धातु इलेक्ट्रॉन का त्याग कर धनायन का निर्माण करते हैं, जिसके कारण इन्हें विद्युत धनात्मक तत्व के रूप में भी जाना जाता है| पृथ्वी के भू-पर्पटी में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला धातु एल्यूमीनियम है।





क्या आप धातुओं के भौतिक गुणों को जानते हैं?

– धातु ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं|

– धातु आघातवर्ध्य और तन्य होते हैं। (आघातवर्ध्य का अर्थ है कि जब धातु पर हथौड़े से वार किया जाता है तो वह बिना टूटे हुए पतली शीट में परिणत हो जाता है, जबकि तन्य का अर्थ है कि धातुओं से पतले तार का निर्माण किया जा सकता है|)

– धातुओं में एक विशेष प्रकार की चमक होती है|

– सोडियम और पोटैशियम को छोड़कर सभी धातुओं का द्रवणांक एवं क्वथनांक उच्च होता है|

– कमरे के तापमान पर पारा को छोड़कर सभी धातु ठोस होते हैं।

– आम तौर पर सोडियम और पोटैशियम को छोड़कर सभी धातु काफी कठोर होते हैं|

– पोटैशियम को छोड़कर सभी धातुओं का घनत्व उच्च होता है|

– धातु अनुनादी होते हैं अर्थात् धातुओं पर किसी वस्तु से चोट मारने पर ध्वनि निकलती है।

– तांबा और सोने को छोड़कर आमतौर पर सभी धातु भूरे या सिल्वर रंग के होते हैं|

लोहा, एल्युमीनियम, तांबा, चाँदी, सोना, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि धातुओं के उदाहरण हैं|

Science Notes के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वाईन करे | Click Now

आइए अब हम धातुओं से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को देखते हैं जो परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहायक होते हैं|

– लोहा, तांबा और एल्यूमिनियम धातु का उपयोग बर्तन बनाने और कारखानों में उपकरण बनाने के लिए किया जाता है।

– क्रोमियम धातु का उपयोग विद्युत प्लेट और लोह-इस्पात के निर्माण में किया जाता है|

– सीसा धातु का उपयोग कार के बैटरी बनाने में किया जाता है|

– जिंक फॉस्फाइड का उपयोग चूहों को मारने के लिए किया जाता है|

– क्या आपको पता है कि लकड़ी के फर्नीचर को दीमक से बचाने के लिए उस पर जिंक क्लोराइड का लेप चढ़ाया जाता है?



– हेबर विधि से अमोनिया गैस के निर्माण में लोहे का उपयोग एक उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है|

– लिथियम सबसे हल्का और सबसे अवकारक तत्व है|

सिल्वर क्लोराइड का उपयोग फोटोक्रोमिक काँच बनाने में किया जाता है|

जिर्कोनियम धातु का उपयोग कार के बैटरी बनाने में किया जाता है|

– पारा धातु एक तरल पदार्थ है जिसका उपयोग थर्मामीटर बनाने में किया जाता है|

– क्या आपको पता है कि अंडा खाने के लिए चाँदी के चम्मच का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सिल्वर सल्फाइड का निर्माण होता है और चम्मच काला हो जाता है|

– विद्युतधारा के प्रवाह के दौरान पारा और लोहा अन्य तत्वों की तुलना में अधिक प्रतिरोध उत्पन्न करते हैं|

बेरियम सल्फेट का उपयोग पेट के एक्स-रे में किया जाता है|

– शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है और सोने को कड़ा करने के लिए उसमें तांबा मिलाया जाता है|

– फ्यूज तार सीसा और टिन से बनता है|

– कमरे के तापमान पर गैलियम धातु तरल अवस्था में रहता है|



– सोडियम, टाइटेनियम और जिर्कोनियम धातुओं का उपयोग परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विज्ञान परियोजनाओं में किया जाता है|

– जस्ता का उपयोग लोहे को जंग से बचाने के लिए उसके जस्तीकरण या यशदलेपन में किया जाता है|

– कोबाल्ट-60 का उपयोग कैंसर के इलाज में किया जाता है|

– जिओलाइट का उपयोग पानी की कठोरता को दूर करने के लिए किया जाता है|

इस प्रकार हमने देखा कि धातु हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं| धातुओं का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में कई उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है| खाना पकाने के बर्तन, बिजली के पंखे, सिलाई मशीन, कार, बस, ट्रक, हवाई जहाज, समुद्री जहाज आदि सभी धातुओं के बने होते हैं| धातुओं के मिश्रण को मिश्रधातु के रूप में जाना जाता है| इसके अलावा, हम कह सकते हैं कि प्रत्येक देश की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए धातु बहुत महत्वपूर्ण हैं|

Science Notes के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वाईन करे | Click Now

Science Notes updates on Facebook joined us to continue to gain.

सुबह 7 बजे से पहले ये 7 कार्य अवश्य करें | नवीन जिलों का गठन (राजस्थान) | Formation Of New Districts Rajasthan राजस्थान में स्त्री के आभूषण (women’s jewelery in rajasthan) Best Places to visit in Rajasthan (राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन जगह) हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह {places to visit in himachal pradesh} उत्तराखंड में घूमने की जगह (places to visit in uttarakhand) भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची Human heart (मनुष्य हृदय) लीवर खराब होने के लक्षण (symptoms of liver damage) दौड़ने के लिए कुछ टिप्स विश्व का सबसे छोटा महासागर हिंदी नोट्स राजस्थान के राज्यपालों की सूची Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं कक्षा 12 जीव विज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण Class 12 Chemistry MCQ in Hindi Biology MCQ in Hindi जीव विज्ञान नोट्स हिंदी में कक्षा 12 वीं भारत देश के बारे में सामान्य जानकारी राजस्थान की खारे पानी की झील राजस्थान का एकीकरण